, ,

मांडल-हरिपुरा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल, दो गंभीर हालत में भीलवाड़ा रेफर

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। मांडल-हरिपुरा मार्ग पर धुंवाला चौराहा तेजाजी चौक के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो नाबालिगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा धुंवाला चौराहा स्थित तेजाजी…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। मांडल-हरिपुरा मार्ग पर धुंवाला चौराहा तेजाजी चौक के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो नाबालिगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा धुंवाला चौराहा स्थित तेजाजी चौक के निकट हुआ, जहां दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत मांडल अस्पताल पहुंचाया।

मांडल अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आने के कारण उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीर घायलों की पहचान अनिल कुमार 17 वर्ष पिता रामेश्वर भील, तेजु 18 वर्ष पिता नंदलाल भील के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बनेड़ा से 108 एम्बुलेंस तुरंत मांडल अस्पताल पहुंची।

एम्बुलेंस पायलट प्रकाश चंद्र कुमावत और नर्सिंग कर्मी एहसान खान ने दोनों गंभीर घायलों को अपनी देखरेख में सुरक्षित महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed