, ,

दतिया। आपराधिक रिकॉर्ड के लायसेंस धारियों पर दतिया पुलिस की कार्यवाही, 146 शस्त्र लाइसेंस निलंबन हेतु प्रस्तावित किए।

जिला दतिया में लाइसेंसी एवं अवैध हथियारों के माध्यम से होने वाली आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लाइसेंसी हथियारों का शान-शौकत, सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक स्थानों पर दबंगई के प्रदर्शन हेतु किए जाने वाले दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। उक्त…

1 minute

Read Time

जिला दतिया में लाइसेंसी एवं अवैध हथियारों के माध्यम से होने वाली आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लाइसेंसी हथियारों का शान-शौकत, सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक स्थानों पर दबंगई के प्रदर्शन हेतु किए जाने वाले दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

उक्त अभियान के अंतर्गत ऐसे 146 शस्त्र लाइसेंसधारियों की पहचान की गई है, जिनके विरुद्ध वर्ष 2020 से 2026 के मध्य विभिन्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं। इन सभी व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंसों के निलंबन/निरस्तीकरण की कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार कर जिला दण्डाधिकारी कार्यालय, दतिया को प्रेषित किए गए हैं।

दतिया पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अथवा हथियारों का दुरुपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना दतिया पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

साथ ही सभी शस्त्र लाइसेंसधारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने लाइसेंसी हथियारों का उपयोग निर्धारित वैधानिक प्रावधानों एवं शर्तों के अनुरूप ही करें। हथियारों का प्रदर्शन, भय का वातावरण निर्मित करने अथवा सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से उपयोग पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed