, , ,

भीलवाड़ा। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, 101 पौधे लगाने का लक्ष्य

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। उपरेडा-पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से बनेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के उपरेड़ा कस्बे में gv को नवीन कब्रिस्तान परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) के नेतृत्व में वर्षा ऋतु के आगमन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। उपरेडा-पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से बनेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के उपरेड़ा कस्बे में gv को नवीन कब्रिस्तान परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) के नेतृत्व में वर्षा ऋतु के आगमन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवीन कब्रिस्तान परिसर में 20 बरगद के पौधे एवं प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से 50 से अधिक कंदील के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के साथ ही सभी पौधों के चारों ओर कांटेदार बाड़ लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर मौलाना बरकत अली (सरदारनगर) का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जुड़ने का आह्वान किया।

सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना, क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना तथा मवेशियों, आमजन और जीव-जंतुओं के लिए छायादार वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और क्षेत्र में बेहतर वर्षा तथा स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान नवीन कब्रिस्तान परिसर एवं पुराने कब्रिस्तान परिसर में 101 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हो सकें।

“एक पेड़ – अनेक जीवन” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहनीय पहल बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed