,

राजगढ़। भीम आर्मी में बनवारी कटारिया भोपाल संभाग सचिव एवं राजगढ़ जिला प्रभारी पद पर नियुक्त

राजगढ़। भीम आर्मी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, बनवारी कटारिया को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के निर्देशानुसार तथा भोपाल संभाग संयोजक गब्बर सिंह द्वारा बनवारी कटारिया को भोपाल संभाग सचिव एवं राजगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। बनवारी कटारिया…

1 minute

Read Time

राजगढ़। भीम आर्मी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, बनवारी कटारिया को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के निर्देशानुसार तथा भोपाल संभाग संयोजक गब्बर सिंह द्वारा बनवारी कटारिया को भोपाल संभाग सचिव एवं राजगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बनवारी कटारिया लंबे समय से जिले में दलित, गरीब, पिछड़े एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पूर्व में भी भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी। संगठन ने उनकी सक्रियता, अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।मीडिया से चर्चा करते हुए बनवारी कटारिया ने कहा, “मैं संगठन का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूँ। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूँ।

मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगा तथा समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।

”समर्थकों का कहना है कि बनवारी कटारिया की नियुक्ति से संगठन को राजगढ़ जिले और भोपाल संभाग में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed