उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दतिया में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारी के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, ईको क्लब एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जयश्री त्रिवेदी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।
विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में योगाभ्यास में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नाज़िश शेख, खेल अधिकारी डॉ धर्मेंद्र यादव, प्रो. सुनीता यादव एवं मनोरमा सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेने के साथ हुआ।















