, ,

बिहार। सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।मधुबनी जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आमजनो की समस्याएं सुनी।मधुबनी 22 जून 2026जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’…

3 minutes

Read Time

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार

शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।मधुबनी जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आमजनो की समस्याएं सुनी।मधुबनी 22 जून 2026जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक सरल पहुंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। मधेपुर प्रखंड के महपतिया निवासी सोहन कुमार यादव ने कृषि ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हेतु पोल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

राजनगर प्रखंड की रानी देवी ने आवासीय भूमि के बंदोबस्ती संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं सुरक्षा गार्ड विकास कुमार राम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर में योगदान नहीं लेने की शिकायत किया।लदनियां प्रखंड के पथराही निवासी बिन्देश्वर दास ने भूमि विवाद एवं बेदखली से संबंधित शिकायत की, जबकि सिद्धपकला पंचायत के झमेली राम ने सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने हेतु आवेदन दिया।

अरेर थाना क्षेत्र के भोगी पासवान ने भूमि सीमांकन, नरार पश्चिम निवासी रणधीर कुमार सिंह ने कृषि कार्य हेतु बोरिंग तक विद्युत पोल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया। वही राजनगर निवासी रंजीत यादव ने भूमि नापी के उपरांत दखल-कब्जा दिलाने एवं अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन दिया। बाबूबरही प्रखंड के अगाड़ी निवासी दुल्लीचंद्र महतो ने पर्चाधारी भूमि पर शौचालय निर्माण से रोकने, गाली-गलौज एवं मारपीट करने की शिकायत की।

वहीं मधुबनी नगर के शिवपुरी कॉलोनी निवासी उपेंद्र मल्लिक ने सहयोग शिविर के अंतर्गत दर्ज आवेदन के निष्पादन से संबंधित शिकायत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह व्यवस्था पूर्णत ऑनलाइन है तथा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य है। नागरिक घर बैठे ही RTMS पोर्टल पर अपनी शिकायत अथवा समस्या दर्ज करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने आमजनों से सहयोग शिविर एवं सेवा-संवाद-समाधान जैसी जनहितकारी व्यवस्थाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed