, , , ,

आगर मालवा। जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा को सुरक्षा प्रदान करने एवं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नलखेड़ा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

आगर मालवा। नलखेड़ा- सोमवार को पुलिस थाना नलखेड़ा में जयस संगठन के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनकी गाड़ी पर हुए हमले के मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 16 जून…

1 minute

Read Time

आगर मालवा। नलखेड़ा- सोमवार को पुलिस थाना नलखेड़ा में जयस संगठन के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनकी गाड़ी पर हुए हमले के मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 16 जून 2026 की रात्रि को एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा जी के निवास पर खड़ी फॉर्च्यूनर वाहन पर अज्ञात लोगों द्वारा घातक हमला एवं तोड़फोड़ की गई। यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करने वाले एक प्रमुख सामाजिक नेतृत्व को डराने और भय का माहौल बनाने का प्रयास है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इस घटना की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच कर मुख्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा जी के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

जयस जिला अध्यक्ष गोपाल भिलाला ने कहा कि समाज के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्व पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे।

ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप में आगर जिला अध्यक्ष गोपाल भिलाला सिया, बनेसिंग दांगी,कमलेश भिलाला, लालसिंह भिलाला सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed