शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। ढिकोला-उपतहसील मुख्यालय ढिकोला में विगत पिछले दो वर्षों में 50 चोरियां हुईं, लेकिन आज तक एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है।तीन दिन पहले पुनः ओमप्रकाश वैष्णव की बाइक चोरी हुई। रिपोर्ट देने के बाद भी आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
ग्रामीण युवाओं ने चोर की फोटो-वीडियो पुलिस को देने के बाद भी चोर को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है।बीती रात्र को रामपाल चेचाणी के घर चोरों ने धावा बोला। 80 वर्षीय बुजुर्ग के चिल्लाने पर चोरों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। जनप्रतिनिधियों द्वारा फोन लगाने के बाद भी ढिकोला चौकी स्टाफ फोन नहीं उठाते और समय पर नहीं पहुंचते।
मुकदमे दर्ज नहीं किए जाते।ग्रामीणों का आरोप है कि सभी स्टाफ को रात्रि में पुलिस थाने पर ड्यूटी लगाई जाती है। पुलिस चौकी पर स्टाफ नहीं रहते। रात्रि में फोन लगाने पर कोई मौके पर नहीं आते, गश्त नहीं लगाई जाती। नशेड़ियों, शराबियों, स्मैक-गांजे के आदी लोगों की वजह से चोरियों की वारदातें बढ़ रही हैं।
इस मौके पर सभी ग्रामीण मौके पर पुलिस चौकी पर जमावड़ा किया। मौके पर एसपी सागर राणा से फोन पर वार्ता कर मामला संज्ञान करवाया। एसपी साहब ने आश्वासन दिया कि कार्यवाही करवाता हूं।एसपी साहब के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दो दिन का समय दिया है। चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं होता और खुलासे नहीं होते तो ग्रामीण धरने प्रदर्शन और रोड जाम करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार-प्रशासन की होगी।
इस मौके पर पूर्व सरपंच गणपत खटीक, प्रदेश सचिव मनीष नायक, युवा मोर्चा संयोजक सुरेश भाट, सीआर भंवर बलाई, उपाध्यक्ष वार्ड मेंबर संदीप पटवारी, राधेश्याम खटीक, परमेश्वर जागेटिया, अभिषेक पाराशर, किशन बावरी, शेखर नायक, रामप्रसाद मीणा, राहुल नायक, ओमप्रकाश वैष्णव, कमलेश सेन, देवकिशन बैरवा, कमलेश बावरी, मुकेश राव, सूरज बंजारा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।















