, ,

दतिया। विश्व संगीत दिवस पर कलार्पण संस्था की संगीतमय प्रस्तुति

संवाद बहुत जरूरी है – स्वप्निल वानखड़े आनंद घर में आनंद उत्सव संपन्न दतिया। आज के समाज में, परिवार में विभिन्न वर्गों में संवाद टूटता जा रहा है जिसके परिणाम में एक गंभीर बिखंडन की परिस्थिति निर्मित हो गई है, लोग अकेले हो गये हैं, इसीलिए परस्पर संवाद अत्यंत आवश्यक है। यह उदगार व्यक्त किये…

2 minutes

Read Time

संवाद बहुत जरूरी है – स्वप्निल वानखड़े

आनंद घर में आनंद उत्सव संपन्न

दतिया। आज के समाज में, परिवार में विभिन्न वर्गों में संवाद टूटता जा रहा है जिसके परिणाम में एक गंभीर बिखंडन की परिस्थिति निर्मित हो गई है, लोग अकेले हो गये हैं, इसीलिए परस्पर संवाद अत्यंत आवश्यक है।

यह उदगार व्यक्त किये अपनी सहज सामाजिकता के लिए लोकप्रिय दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने। विश्व संगीत दिवस पर कलार्पण भारत संस्था की दतिया इकाई द्वारा आयोजित संस्था के स्थापना दिवस संगीत समारोह *”आनन्द उत्सव “* के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समुदाय को सम्बोधित करते हुए, जहाँ उन्होंने संगीत कलाकारों की हार्दिक सराहना की वहीं उन्होंने *’अपना घर ‘* स्थापना के अपने उद्देश्य के बारे में विस्तार से बतलाते हुए कहा कि आज मैं यह देख कर अत्यंत प्रसन्न हूँ कि जिस उद्देश्य और नज़रिये से मैने इस आनंद घर की शुरुआत की थी वह प्रयोग सफल रहा।

संयोग से 21 जून को फादर्स डे, विश्व योग दिवस, विश्व संगीत दिवस के साथ साथ, संगीत, साहित्य, एवं कला के लिए समर्पित राष्ट्रीय संस्था “कलार्पण भारत “का स्थापना दिवस भी था।*इस समारोह की अध्यक्षता दतिया के महाराजा अरुणादित्य जू देव द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन मोहन अग्रवाल उपस्थित रहे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में महाराजा अरुणादित्य ने कार्यक्रम तथा “अपना घर” योजना की सराहना करते हुए दतिया की संगीत परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने समाज में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

रेडक्रॉस भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित ‘अपना घर’ में आयोजित इस संगीत समारोह का संचालन क्रमशः, कहानीकार राजनारायण बोहरे, राजीव शुक्ला, एवं मनोज द्विवेदी द्वारा किया गया।अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष आर. बी. श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सोमेश्वर त्रिपाठी, विजयशंकर भट्ट, रतनलाल कुशवाहा, विनोद प्रोहित, माधव प्रोहित, अन्नू अंगल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अरविन्द सेठी, विनोद दुबे, बी. पी. सेन आदि द्वारा मधुर गायन प्रस्तुत कर सराहना अर्जित की गई,

संगतकारों में शिवम श्रीवास्तव एवं विजय सेठ, का तबला वादन प्रसंशनीय रहा।

आरम्भ में संस्था अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, विकास वर्मा (जड़िया) पत्रकार, पुनीत टिलवानी, रवि ठाकुर तथा वरिष्ठ जनों द्वारा अतिथि स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अनिल तिवारी, महेश मल्होत्रा, रामभरोसे मिश्रा, शैलेन्द्र बुधोलिया, संतोष प्रोहित, कुलदीप दिगम्बरिया, कैलाश पाठक एवं पवन शर्मा सहित तमाम सदस्य एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed