,

दतिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनोपयोगी सेवा की बैठक सम्पन्न।

दतिया। 23 जून 2026/ आमजन के दैनिक जीवन और आर्थिक गतिविधियो के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं की विस्तृत समीक्षा करने एवं जिला स्तरीय परियोजनाओं, न्यायालयीन मामलों में समन्वय और विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करने के उद्देश्य से प्रधान न्यायाधीश विजय चंद्र की अध्यक्षता में आज मंगलवार को पब्लिक यूटिलिटी सर्विस (जनोपयोगी सेवा) की…

2 minutes

Read Time

दतिया। 23 जून 2026/ आमजन के दैनिक जीवन और आर्थिक गतिविधियो के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं की विस्तृत समीक्षा करने एवं जिला स्तरीय परियोजनाओं, न्यायालयीन मामलों में समन्वय और विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करने के उद्देश्य से प्रधान न्यायाधीश विजय चंद्र की अध्यक्षता में आज मंगलवार को पब्लिक यूटिलिटी सर्विस (जनोपयोगी सेवा) की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अशोक कुमार गुप्ता, कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश वसुनिया, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण निधि पिंटो, न्यायाधीश प्रथम श्रेणी देवेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, एसडीएम दतिया सोनाली राजपूत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पुष्प गुच्छ भेंटकर हुई। बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय चंद्रा ने कहा कि ऐसी आवश्यक सेवायें जैसे बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि जो आम जनमानस की बुनियादी जरूरतों को पूरा करती है और जिनके बिना समुदाय का सामान्य जीवन प्रभावित हो सकता है। उनकी जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आमजन तक उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं समीक्षा करना इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि न्यायालयीन व्यवस्थाओं और जिला स्तर पर चल रहे विकास कार्यों के बीच समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है ताकि जनहित से जुड़े कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में देरी हो रही है, उन पर शीघ्रता के साथ कार्य करके समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें विशेष रूप से निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचना, यातायात व्यवस्था, पीताम्बरा मंदिर व्यवस्था शामिल रही। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नाले, नालियों सहित सीवर लाईन की साफ-सफाई एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed