पठानों से कहना चौहान आ रहा हैनई फ़िल्म चौहान में अजय देवगन का फौजी अवतार,पथरबाजो को देंगे जवाब

IMG-20260626-WA0026

राजेन्द्र खटीक। मुम्बई-अजय देवगन 20 साल बाद बड़े पर्दे पर आर्मी ऑफिसर के रोल में वापसी कर रहे है। इस नई फिल्म का नाम चौहान है।

जिसका ढाई मिनट लंबा धांसू अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया है। कश्मीर के बेकड्राप पर सेट इस वीडियो को नीरज यादव डायरेक्ट कर रहे है।वीडियो में अजय देवगन का फौजी अवतार देखने लायक है।

अजय देवगन और वर्दी का कॉम्बो हिंदी की मास ऑडियंस के लिए अपने आप मे एक धमाकेदार चीज है।अब यह कॉम्बो एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है।

अजय देवगन अपनी नई फ़िल्म चौहान अनाउंस की है जिसमे वह कश्मीर में पोस्टेड आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।

चौहान के ढाई मिनट लंबे अनाउंसमेंट वीडियो में वह सब कुछ है जो बॉलीवुड के og एक्शन स्टार अजय देवगन के फैन्स का दिल खुश कर देगा।

About The Author