रेंजर के क्लाइमेक्स में अजय देवगन और संजय दत्त की होगी भिड़ंत

IMG-20260821-WA0018

इस एक्शन सीन के लिए अजय खुद बने डायरेक्टर

राजेन्द्र खटीक।

मुंबई/-बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। हाल ही में वे ‘धमाल 4’ में नजर आए थे। बहुत जल्द उनकी ‘चौहान’ और ‘रेंजर’ भी रिलीज हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि ‘रेंजर’ दिसंबर में रिलीज हो सकती है। फिल्म की रिलीज में करीब 4 महीने ही बचे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।‘रेंजर’ एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी जंगल के इर्द-गिर्द घूमेगी। अजय देवगन इसमें एक रेंजर के रोल में नजर आएंगे।

वहीं, फिल्म में उनकी टक्कर संजय दत्त से होगी। संजू बाबा इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में है और अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को रीशूट करने का फैसला लिया गया है।फिल्म का क्लाइमेक्स सीन जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा। इस एक्शन सीन में संजय दत्त और अजय देवगन की टक्कर देखने को मिलेगी।

यह सीन पहले ही शूट किया जा चुका था, लेकिन अब इसे दोबारा शूट करने का फैसला लिया गया है। इस शूटिंग की खास बात यह है कि इसे फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति के निर्देशन में शूट नहीं किया जाएगा। फिल्म के हीरो अजय देवगन खुद इस सीन को डायरेक्ट करने के लिए आगे आए हैं।

अजय देवगन ने एक्शन डायरेक्टर केविन कुमार के साथ इस एक्शन सीन की शूटिंग शुरू भी कर दी है। क्लाइमेक्स का एक्शन सीन मुंबई के विले पार्ले स्थित गोल्डन टोबैको स्टूडियो में शूट किया जा रहा है।

फिल्म की टीम का मानना है कि चूंकि क्लाइमेक्स का एक्शन सीन पहले ही शूट किया जा चुका था, इसलिए इस बार इसे और भी ज्यादा जबरदस्त बनाया जाना चाहिए।

About The Author