बिहार। मधुबनी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाई जा रहीं हैं

IMG-20260626-WA0033

प्रदीप कुमार नायक

संपूर्ण जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाई जा रही है। शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने एवं इस अवसर पर पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह मुस्तैद है।

जिला नियंत्रण कक्ष से सम्पूर्ण जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर क्वीक रिस्पॉन्स टीम अलर्ट मोड में है। जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर 902 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद है।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार स्वयं पल पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे है।

किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर करे सकते है संपर्क। डीपीआरओ,मधुबनी।

About The Author