शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो के जानकारी असावा कॉलोनी मे सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट महेंद्र सिंह राणावत ने उपस्थित महिलाओ को पंपलेट वितरित कर बताया की आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर जहाजपुर रोड पर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा।
वहां इसको ट्रीट किया जाएगा। पहले जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छव रहेगा साफ सफाई स्वछता का पुरा ध्यान रखे। बारिश के दिनों में अपने आसपास में गंदा पानी जमा नहीं होने दे कूलर की नियमित सफाई करें गंदे पानी से मच्छर उत्पन्न होते हैं जिसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
महिलाओं को सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के बारे में बताया। महिलाओं को नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा गाड़ी में ही कचरे को डालें डाले एवं साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें महिलाओं सफाई अपनाओ बीमारी भगावो की जानकारी दी।















