राजगढ़। पहली ही बारिश में डूबी बस्ती। नगर परिषद पचोर की खुली पोल, वार्ड क्रमांक 8 के घरों में घुसा एक फीट पानी

IMG-20260703-WA0002

पचोर। जिला राजगढ़ में लगातार 2 से 3 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद पचोर की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। वार्ड क्रमांक 8 स्थित बोडा नाका, तलेन-शुजालपुर रोड क्षेत्र में नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़कों से होकर सीधे लोगों के घरों में घुस गया।

कई घरों में करीब एक-एक फीट तक पानी भर जाने से परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र की नालियां पिछले एक वर्ष से चोक पड़ी हैं। कई बार नगर परिषद में शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पहली ही तेज बारिश में जलभराव ने नगर परिषद के दावों की पोल खोल दी।

रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी बारिश में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

About The Author