दतिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आचार संहिता के नियमों के तहत जिले के समस्त लाइसेंसधारी बंधुओं से विशेष अनुरोध किया जाता है कि वे अपने शस्त्र शीघ्र संबंधित थाने में जमा करवा दें।
जिला पुलिस प्रशासन ने कहा है कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रकार के लाइसेंसी हथियारों को जमा कराना अनिवार्य है।















