, ,

राजस्थान। मानसून से पहले नगर पालिका का विशेष अभियान, तहनाल गेट क्षेत्र में जल निकासी सुधारी

तालाबों के आसपास हटाया कचरा शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-मानसून के मद्देनजर नगर पालिका शाहपुरा ने शहर में विशेष स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान चलाते हुए तहनाल गेट स्थित राजकीय विद्यालय के पास जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया। इसके साथ ही तालाबों एवं जल स्रोतों के आसपास जमा कचरा, गंदगी और गंदे पानी की सफाई…

1 minute

Read Time

तालाबों के आसपास हटाया कचरा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-मानसून के मद्देनजर नगर पालिका शाहपुरा ने शहर में विशेष स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान चलाते हुए तहनाल गेट स्थित राजकीय विद्यालय के पास जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया।

इसके साथ ही तालाबों एवं जल स्रोतों के आसपास जमा कचरा, गंदगी और गंदे पानी की सफाई युद्ध स्तर पर कराई गई, ताकि वर्षा के दौरान जल स्रोतों का पानी प्रदूषित होने से बचाया जा सके।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रकाश चंद्र तेली ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को कम करना तथा शहर के तालाबों और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखना है।

इसके तहत तहनाल गेट क्षेत्र में पानी की निकासी सुचारु करने के साथ-साथ आसपास फैली गंदगी और कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र को साफ किया गया।उन्होंने बताया कि स्वच्छ जल स्रोत न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक हैं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इसी उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा लगातार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में जमादार विकास गुसर सहित नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिशासी अधिकारी प्रकाश चंद्र तेली ने मानसून के दौरान शहर के सभी तालाबों, नालों एवं अन्य जल स्रोतों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित जमादारों और सफाई कर्मचारियों को दिए हैं, ताकि पूरे वर्ष स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed