रक्त की कमी के बीच मुस्कान फाउंडेशन ने लगाया इमरजेंसी रक्तदान

IMG-20261007-WA0010

शिविरशिविर में 115 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक में पिछले कई दिनों से चल रही रक्त की कमी को देखते हुए मुस्कान फाउंडेशन द्वारा रविवार को इमरजेंसी मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।

विशेष रूप से महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वहीं कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की।महात्मा गांधी चिकित्सालय के चिकित्साकर्मी अर्पित जी बाहेती ने मुस्कान फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पूरे वर्ष ब्लड बैंक में रक्त की

उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करती है। जब भी रक्त की आवश्यकता होती है, मुस्कान फाउंडेशन तत्परता से रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग करती है।उन्होंने बताया कि करीब तीन माह पूर्व मुस्कान फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 1283 यूनिट रक्त संग्रहित किया

गया था। वहीं वर्तमान आपात स्थिति को देखते हुए आयोजित इस मिनी रक्तदान शिविर में भी 115 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया गया।मुस्कान फाउंडेशन के अमित वर्मा एवं अनिल डिडवानिया ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर

सम्मानित किया।फाउंडेशन ने आमजन से अपील की कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय पड़ सकती है। इसलिए स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में अपना योगदान दे।

About The Author