मुखर्जी उद्यान की बदहाल व्यवस्थाओं पर शहरवासियों में रोष मुखर्जी उद्यान की बदहाल व्यवस्थाओं से शहरवासी

IMG-20261007-WA0009

परेशान बच्चों के खेल उपकरण टूटे, चारों ओर उगी घास और शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है उद्यान

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। भीलवाड़ा रोड स्थित मुखर्जी उद्यान शाहपुरा शहर का प्रमुख एवं एकमात्र सार्वजनिक घूमने-फिरने का स्थान माना जाता है, लेकिन वर्तमान में यह उद्यान स्थानीय निकाय की घोर लापरवाही और अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। उद्यान की बदहाल स्थिति को लेकर शहरवासियों में भारी रोष है।उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए

अधिकांश खेल उपकरण अवस्थित, टूटे-फूटे और अनुपयोगी हो चुके हैं। चारों ओर बड़ी-बड़ी घास उग गई है, जिससे जहरीले जीव-जंतुओं के छिपने का खतरा बना हुआ है। इससे बच्चों और उद्यान में आने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।शहरवासियों का कहना है कि सांयकाल उद्यान में धूम्रपान करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है,

जिससे परिवार एवं बच्चों के साथ आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं उद्यान में लाइट व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है। अंधेरा होने के बावजूद समय पर लाइटें चालू नहीं की जातीं, जिससे पूरा उद्यान अंधेरे में डूब जाता है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ जाती हैं।उद्यान परिसर में स्थित

शौचालय पर भी लंबे समय से ताला लगा रहने की शिकायत सामने आ रही है। इससे महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को विशेष परेशानी होती है।शहरवासियों ने आरोप लगाया कि उद्यान की लाइट व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर ठेकेदार द्वारा फर्जी बिल

उठाए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। यदि सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।शहरवासियों ने स्थानीय निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मुखर्जी उद्यान की तत्काल सफाई करवाई जाए, घास एवं झाड़ियों को हटाया जाए, टूटे खेल उपकरणों की मरम्मत या पुनर्स्थापना की जाए,

नियमित एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा शौचालय को आमजन के लिए खोला जाए।शहरवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो स्थानीय निकाय के विरुद्ध जन आंदोलन एवं उच्च

अधिकारियों को शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।शहरवासियों की मांग है कि शाहपुरा के इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक उद्यान को फिर से सुरक्षित, स्वच्छ एवं परिवारों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए।

About The Author