शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
सवाईपुर-सवाईपुर क्षेत्र के जित्या माफी गांव में सुबह एक अवैध बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने प्रधानमंत्री ई-बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पिछले हिस्से में ड्राइवर साइड के दो कांच चकनाचूर हो गए।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बड़लियास थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।बड़लियास थाने के एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि एक पीएम ई-बस बड़लियास से भीलवाड़ा की तरफ जा रही था।
इसी दौरान जित्या माफी गांव में अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दो कांच टूट गए।
थाने लाया गया ट्रैक्टर, जांच शुरू
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जसवंत सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर लिया है और उसे जब्त कर थाने लाकर खड़ा करवाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।















