,

अजय देवगन की आने वाली फिल्म गोलमाल 5 भी बहुत जल्द सिनेमाघरों में आने वाली है

शाहपुरा,भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक। मुंबई-अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली चारों फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और वे बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थीं। अब इसकी पांचवीं फिल्म ‘गोलमाल 5’ आने वाली है। इस बार भी फिल्म में अजय…

1 minute

Read Time

शाहपुरा,भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

मुंबई-अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली चारों फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और वे बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थीं।

अब इसकी पांचवीं फिल्म ‘गोलमाल 5’ आने वाली है। इस बार भी फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर नजर आएंगे।

वहीं, इस बार अक्षय कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। पहली बार वह इस फ्रेंचाइजी में नजर आएंगे।’गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में शरमन जोशी दिखाई दिए थे,

लेकिन इसके बाद उन्होंने इस फ्रेंचाइजी से दूरी बना ली थी। अब ‘गोलमाल 5’ में उनकी वापसी हो रही है। इसके अलावा इस बार फिल्म में साउथ की नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री प्रियामणि की भी एंट्री हुई है।

हालांकि, वह फिल्म में अजय देवगन या किसी अन्य हीरो के साथ रोमांस करती नजर नहीं आएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियामणि इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाती नजर आएंगी। वह विलेन बनकर गोलमाल टीम से टकराएंगी। यह पहला मौका होगा, जब प्रियामणि इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में एक अलग और दमदार अवतार में दिखाई देंगी।

हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। प्रियामणि के इस नए किरदार को लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed