भीलवाड़ा के मोहम्मद यासीन पठान प्रदेश सचिव एवं इकरामुल हक अंसारी प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा। राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) के प्रदेशाध्यक्ष जनाब अतीक अहमद ने संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न जिलों के अधिकारी-कर्मचारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे हैं।
इसी क्रम में भीलवाड़ा जिले के दो अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया है।संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम डायर ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षक नेता मोहम्मद यासीन पठान (सेवानिवृत्त अध्यापक) को प्रदेश सचिव तथा इकरामुल हक अंसारी (कार्यकारी प्रधानाचार्य) को प्रदेश संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने बताया कि दोनों
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को प्रदेश स्तर पर सशक्त एवं सक्रिय बनाने, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं
के समाधान के लिए प्रभावी पहल करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का दायित्व सौंपा गया है।नई नियुक्तियों पर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों एवं संगठन के
पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं
समर्पण से संगठन को नई दिशा देंगे तथा अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।















