​शाजापुर: NH-52 पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, टला बड़ा हादसा​

1783832840840

शाजापुर। शहर के एनएच-52 (NH-52) पर स्थित मिडवे के सामने रविवार सुबह करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया।

पोल्ट्री फीड (मुर्गी दाना) से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित है और कोई जनहानि नहीं हुई।​

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अजय धाकड़ (निवासी सेमरी, जिला शिवपुरी) अपने ट्रक में पोल्ट्री फीड भरकर मुरैना से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे।

जैसे ही ट्रक शाजापुर स्थित मिडवे के सामने पहुंचा, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।​

पुलिस की तत्परता से बहाल हुआ यातायातदुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

एचसी-537 अशोक और पायलट अंकित बरेठा ने मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया। पुलिस टीम के त्वरित प्रयासों से कुछ ही देर में मार्ग को फिर से सुचारु कर दिया गया।​

जांच में जुटी पुलिसहादसे में चालक अजय धाकड़ सुरक्षित हैं, जिससे बड़ी राहत मिली है। फिलहाल, ट्रक के अनियंत्रित होने और पलटने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शाजापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author