सुल्तानिया पंचायत को मिला नया सरपंच lराजकुमार वर्मा 5 मतों से विजयी
पचोर। ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पद रिक्त होने कबाद नए सरपंच के निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत सीईओ के निर्देश पर सम्मेलन आयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी बलवीर जाटव ने पंचायत सचिव गजराज सिंह रुहेला, पटवारी लालसिंह भिलाला एवं सहायक सचिव बालचंद बैरागी की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई।
सरपंच पद के लिए राजकुमार पिता केशरसिंह एवं अवंतीबाई पति दिनेश बागरी ने नामांकन दाखिल किया। कुल 20 पंचों में से 19 ने मतदान किया, जबकि एक मत नहीं डाला गया। मतगणना में राजकुमार वर्मा को 12 मत तथा अवंतीबाई को 7 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार राजकुमार वर्मा 5 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए। उन्हें शीघ्र ही जनपद पंचायत द्वारा निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
यह निर्वाचन पूर्व सरपंच जितेंद्र हाथिया को पद से पृथक किए जाने के बाद रिक्त हुई सीट पर जिला पंचायत के निर्देशानुसार कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया, उदनखेड़ी चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल एवं चौकीदार तैनात रहे।
उनकी मौजूदगी में पूरी मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं। राजकुमार वर्मा के सरपंच निर्वाचित होने पर पूर्व सरपंच देवीसिंह नागर, जनपद सदस्य
प्रतिनिधि गिरवर नागर, उपसरपंच देव नारायण नागर, जगदीश धाकड़, गिरिराज शर्मा, लक्ष्मीचंद नागर (नेताजी), श्रीलाल नागर, बालचंद राठौर, महेश नागर सहित अनेक ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए ग्राम विकास, जनकल्याण एवं पारदर्शी प्रशासन के लिए शुभकामनाएं दीं।