राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त दो शिक्षक निलंबित
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के तहत् जिले में लागू आदर्श आचरण संहिता के दौरान सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधि में संलिप्त दो शासकीय
शिक्षकों को आदेश जारी कर निलंबित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों के कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत मानते हुए कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर द्वारा आदेश जारी जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनमें राजीव तिवारी माध्यमिक शिक्षक हाई स्कूल मोहनाजाट एवं मुकेश शर्मा प्राथमिक शिक्षक सांदीपिनी विधालय बड़ौनी शामिल है।