भीलवाड़ा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन भैंसों को रौंदा: गर्भवती भैंस की दर्दनाक मौत, CCTV से खुला राज

oplus_2097152

oplus_2097152

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। शाहपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हो गया। पहले अज्ञात वाहन की टक्कर मानी जा रही इस घटना में अब उदयपुर से टोंक जा रही राजस्थान रोडवेज की बस (नंबर RJ14 PH 0906) की भूमिका सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 1:20 बजे शाहपुरा पुलिस थाने के सामने स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास सड़क पार कर रही तीन भैंसों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर की भयावहता से उसके गर्भ में पल रहा बछड़ा भी बाहर निकल गया।

इस हृदयविदारक हादसे में अन्य दो भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका उपचार जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक वाहन को बिना रोके मौके से फरार हो गया।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

पीड़ित कमलेश कहार निवासी रामपुरा बस्ती ने पहले शाहपुरा थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की थी। पुलिस ने भी अपने स्तर पर कार्रवाई जारी रखी।

परिवादी ने अपने परिचितों की मदद से शाहपुरा टोल, आमली बंगला टोल और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर पुलिस को सौंपे।

फुटेज की जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल वाहन उदयपुर-टोंक रूट की राजस्थान रोडवेज बस (RJ14 PH 0906) थी। फुटेज में बस के आगे का शीशा टूटा हुआ तथा दाहिने हिस्से का अगला भाग क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है, जिससे हादसे की पुष्टि होती है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांगपरिवादी ने पुलिस से रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी निर्दोष पशुओं की जान लेने वाले लापरवाह चालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

About The Author