बीफ कंपनी “अल कबीर” के नाम परिवर्तन की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया
संतोष कुमार सोनगरा – जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा आगर- आज कलेक्टर कार्यालय, आगर मालवा में बीफ कंपनी “अल कबीर” के नाम परिवर्तन की मांग को लेकर माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन तीन सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तुत किया गया:- सदगुरु कबीर जन कल्याण सेवा संस्थान (रजि.), आगर मालवा- अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.), आगर मालवा- मालवा जनशक्ति सामाजिक वेलफेयर सोसायटी, आगर मालवा
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि “अल कबीर” नाम का उपयोग करने वाली बीफ कंपनी का नाम बदला जाए, ताकि संत कबीर साहेब के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान बना रहे।
तीनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उक्त ज्ञापन शीघ्र माननीय राष्ट्रपति महोदया तक प्रेषित किया जाए तथा इस विषय पर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई की जाए।
गिरधारी लाल मालवीय अध्यक्ष सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि) आगर मालवा संतोष भाटिया जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई महासभा जिला आगर मालवा ,अशोक मालवीय अध्यक्ष