सावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.95 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
स्मैक बिक्री के ₹1.31 लाख नकद भी जब्त, बाजार कीमत करीब ₹8.60 लाख
राजस्थान पंडेर से संवाददाता रमेश भाट की रिपोर्ट।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला आईपीएस के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के दौरान मादक पदार्थ तस्करी मे लिप्त अपराधियो की धरपकड प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 42.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से स्मैक बिक्री से प्राप्त 1 लाख 31 हजार 450 रुपए नकद और स्मैक तौलने में इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया है।
सावर थानाधिकारी उप निरीक्षक बनवारी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम 20 जुलाई को कस्बे में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान कुशायता-पण्डेर रोड पर एक महिला की तलाशी ली गई। महिला के पास मौजूद बैग से अलग-अलग जिपर में रखा 42.95 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
बिक्री के 1,31,450 रूपये जप्त कर अभियुक्ता श्रीमती भावना सांसी निवासी सावर को गिरफतार किया। घटना के सबंध मे प्रकरण संख्या141/2026 पुलिस थाना सावर दर्ज किया गया।
हाजा पर प्रकरण संख्या 141/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान श्री जगदीश प्रसाद पु०नि०/थाना केकडी शहर के जिम्मे किया गया। अभियुक्ता श्रीमती भावना सांसी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद फरोक्त के सबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है
तथा अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में दर्ज प्रकरणो के सबंध मे जानकारी प्राप्त की जा रही है। कार्यवाही टीम (सराहनीस भूमिका) बनवारी लाल उपनिरीक्षक / थानाधिकारी पुलिस थाना सावर जिला अजमेर ,नारायण सिह सउनि पुलिस थाना सावर जिला
अजमेर ,शंकर लाल हैड कानि० 1687 पुलिस थाना सावर जिला अजमेर,राकेश कानि. 2205 पुलिस थाना सावर जिला अजमेर, महेन्द्र कानि0 2627 पुलिस थाना सावर जिला अजमेर,हरकेश कानि0 2995 पुलिस थाना सावर जिला अजमेर,लोकेश कानि० चालक 3184 पुलिस थाना सावर जिला अजमेर,नाजमीन म०कानि0 2687 पुलिस थाना
सावर जिला अजमेर। पुलिस आरोपी से स्मैक के स्रोत, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क तथा पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारी लाल, नारायण सिंह, शंकर लाल, राकेश, महेंद्र, हरकेश, लोकेश एवं महिला कांस्टेबल नाजमीन की सराहनीय भूमिका रही।