महिला को प्रेग्नेंट करने’ के बदले 8 लाख मिलने का झांसा देकर ठगों ने 27 हजार की साइबर ठगी कर ली।
सोशल मीडिया पर आसान कमाई का लालच देकर साइबर ठग लोगों को नए-नए तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं।
मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर का है, जहां एक युवक को ‘महिला को प्रेग्नेंट करने’ के बदले 8 लाख मिलने का झांसा देकर ठगों ने 27 हजार की साइबर ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
फेसबुक पोस्ट देखकर फंसा युवक पीड़ित संजीव सहनी ने बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर उसे एक पोस्ट दिखाई दी, जिसमें महिला को गर्भवती करने के बदले 8 लाख देने का दावा किया गया था। पोस्ट में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने भरोसा दिलाया कि काम पूरा होने के बाद पूरी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।