बिजली तार चोरी का खुलासादतिया कोतवाली पुलिस ने 05 क्विंटल 33 केवी हाईटेंशन बिजली के तार चोरी का खुलासा करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद किया है।

IMG-20260930-WA0029

पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और सीडीआर की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा, सुनील वर्मा, विवेक अहिरवार और मुकुल जाटव को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक चोरी के तार 34 हजार रुपये में कबाड़ी को बेचे गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर तारों का 100 प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया।

चोरी में इस्तेमाल मैगनेट और ब्रेजा कार भी जब्त की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि संजीव पुरोहित समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में की गई।

About The Author