महामंडलेश्वर ज्ञानदास और एक महिला के बीच कथित व्हाट्सएप चैट और बलात्कार के आरोप।

file_00000000a2ec8208940b31009b0bbc9a

पीड़ित महिला- डॉक्टर ने 10 दिन बाद दिखाने का बोला था। 10 दिन पूरे हो गए हैं। मैं प्रेग्नेंट भी हूं। आप मुझे डॉक्टर के पास लेकर चलेंगे या आप अपने किसी डॉक्टर को दिखाएंगे?

कहां पर इलाज करवाओगे? ज्ञानदास जी, आपने जो बलात्कार किया, उसका पाप मैं पाल रही हूं।महाराज ज्ञानदास- खुशखबर है। यह तो 1001% प्रेग्नेंट की बात झूठी है। एक परसेंट सही है तो भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्यवाद दे कि बुढ़ापे के सहारे की चिंता खत्म हो गई। डॉक्टर के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह तो तूने खुशखबर सुनाई।ये वाट्सएप चैट ज्ञानदास महाराज और उस पीड़ित महिला के बताए जा रहे हैं, जिसने ज्ञानदास पर रेप का आरोप लगाया है। इस चैट की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता, लेकिन इस मामले की पड़ताल तो बाबा की दो शादी करने तक की बात सामने आई।

पढ़िए रिपोर्ट…वहीं, दूसरी ओर महामंडलेश्वर ज्ञानदास ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर ही हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी बीच महामंडलेश्वर ज्ञानदास से जुड़ा एक और विवाद सामने आ गया।महिला का आरोप है कि वर्ष 2025 की गुरु पूर्णिमा पर वह अपने भाई के साथ दादू आश्रम पहुंची थी।

इसके बाद वह कुछ दिनों तक आश्रम में रुकी और वहां की सामाजिक गतिविधियों से जुड़ गई। महिला का कहना है कि इसी दौरान उसके साथ ज्यादती की गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और उसके वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा।

About The Author