कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की सख्त कार्रवाई: मिशन अंकुर (FLN) में लचर प्रदर्शन पर शिक्षक निलंबित, वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

file_00000000524c82089ba9bd2120a2f4e8

शाजापुर:कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘मिशन अंकुर’ FLN – निपुण भारत अभियान

के तहत शिक्षण गुणवत्ता और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए, वहीं लचर और निम्न प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।​

लापरवाह शिक्षकों पर गाज​कलेक्टर सुश्री बाफना ने एफएलएन गतिविधियों के क्रियान्वयन में खराब प्रदर्शन करने पर निम्नलिखित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं:​निलंबन के निर्देश (कारण बताओ सूचना पत्र जारी):​श्री तोलाराम छांदना

(शासकीय प्राथमिक विद्यालय शंकरपुरा हरणगांव, विकासखण्ड शाजापुर)​श्रीमती रेखा जोशी (प्राथमिक विद्यालय देवबर्डी बेरछा, विकासखण्ड शाजापुर)​एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश (कारण बताओ सूचना पत्र जारी):​शाजापुर विकासखंड: श्री देवकीनंदन शर्मा (प्राथमिक विद्यालय खांकरी), श्री तुलसीराम अस्तेय (प्राथमिक विद्यालय बेरछी), श्री सुरेन्द्र गुर्जर (एकीकृत प्राथमिक विद्यालय लालाखेड़ी गुर्जर)।​

मोहम्मद बड़ोदिया विकासखंड: श्री दिनेश शर्मा (प्राथमिक विद्यालय बड़लीउकवत), श्री बंशीलाल भिलाल (एकीकृत शाला गोविन्दा), श्री रतनलाल सूर्यवंशी (प्राथमिक विद्यालय धतरावदा), श्री आत्माराम मालवीय (प्राथमिक विद्यालय मेघाखेड़ी)।​पुनः प्रशिक्षण के निर्देश:​शुजालपुर विकासखंड: श्री अतुल कुमार गुप्ता (शासकीय कन्या उमावि शुजालपुर मण्डी), श्री शिवनारायण कछवारे

(शासकीय बालक उमावि शुजालपुर सिटी), श्री विक्रमसिंह तवे (शासकीय उमावि पोलायकलां), श्री संतोष कुमार मीणा (शासकीय उमावि जामनेर), श्री सीताराम कौशल (शासकीय उमावि अवंतिपुर बड़ोदिया)।​कालापीपल विकासखंड: श्री अमरसिंह मालवीय (शासकीय मावि तिलावद), श्री शब्बूसिंह भाभर (मावि जबरी), श्री दिनेश प्रसाद चौधरी (मावि चायनी), श्री मनोहरलाल वर्मा (प्राथमिक विद्यालय धूबोटी)।​

उत्कृष्ट कार्यों पर सम्मान और महत्वपूर्ण निर्देश​15 अगस्त पर सम्मान: एफएलएन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।​20 अगस्त तक भौतिक सत्यापन: आगामी 20 अगस्त 2026 तक जिला स्तरीय अधिकारी विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर सत्यापन करेंगे।​

मॉनीटरिंग और फीडबैक: सभी विद्यालयों में शिक्षक संदर्शिका का प्रभावी उपयोग, वर्कबुक की फीडबैक सहित जांच, छात्र ट्रेकर में वास्तविक प्रविष्टि और रीडिंग कॉर्नर को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। मासिक ट्रैकर पर जनशिक्षक और संस्था प्रमुख के हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिए गए हैं।​बैठक के दौरान मिशन अंकुर टीम के श्री रवि विश्वकर्मा द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, डायट प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, मिशन अंकुर भोपाल प्रोजेक्ट लीड श्री सुमित साध सहित सभी बीआरसी, सीएसी एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे।

About The Author