पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल का दतिया आगमन, लायंस क्लब दतिया सिटी ने किया भव्य स्वागत

IMG-20260801-WA0023

दिनांक 01 अगस्त 2026, शनिवार को लायंस क्लब के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल जी एवं लायन जे. एस. गुप्ता जी एरिया लीडर ग्वालियर के दतिया आगमन पर लायंस क्लब दतिया सिटी के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन पर पुष्पमालाओं के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन मोहन अग्रवाल, लायन कैलाश गौर एवं लायन डॉ. रवि बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।स्वागत उपरांत सभी ने माँ पीतांबरा पीठ में दर्शन कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

इसके पश्चात होटल रतन रॉयल में स्वल्पाहार के साथ सौहार्दपूर्ण परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें क्लब की गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल जी ने क्लब के सक्रिय सदस्यों लायन अजय शर्मा, लायन मोहन अग्रवाल, लायन सुरेश लखवानी, लायन राकेश भंडारी एवं लायन राजेंद्र गुप्ता को नवीनतम लायन वर्ष के प्रमाण-पत्र एवं लैपल पिन प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी सदस्यों को सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से ससम्मान विदाई दी गई। सभी सदस्यों ने इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया तथा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author