किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत व जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर सिंह पहुँचे पचोर: निर्मला जाट को दी श्रद्धांजलि

IMG-20260803-WA0013

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत तथा अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह मंगलवार देर रात पचोर पहुंचे। उन्होंने अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र जाट के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी निर्मला जाट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर दिनेश जाट खेड़ा, दिनेश जाट दुबली, दिलीप जाट, इंद्र सिंह जाट, दीपक जाट, नगर परिषद उपाध्यक्ष राम भरोसे यादव, रघुराज राणा, अरुण विजयवर्गीय, नरेंद्र सक्सेना, पुरुषोत्तम वैष्णव, मुकेश सोनी अमित बंसल दुर्गा प्रसाद चौधरी राज जाट कुलदीप चौधरी सहित जाट समाज, किसान संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने निर्मला जाट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

About The Author