आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, भाषा शैली, परंपरा, रीती-रीवाज, सामाजिक एकता है, 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: देवेंद्र सिंह भिलाला
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है । इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, संगोष्ठी तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, भाषा, रीति-रिवाज और अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया जाएगा।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे।
समाज के बंदूओं से अपील करते हुऐ जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला ने कहा है की 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस राजगढ़ जिले में जिला स्तरीय मनाया जा रहा है आप सभी सामाजिक बंधु ज्यादा से ज्यादा संख्या में सादर आमंत्रित हैं, दिनांक 9/8/2026, दिन-रविवार सुबह 10:00 बजे मंगल भवन राजगढ़ lवक्ताओं द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य
आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा करना तथा समाज में समानता, एकता और जागरूकता का संदेश देना है। यही है 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस l