“सेवा ही सबसे बड़ी पूजा ” जयनगर में पूरे श्रावण माह अन्नपूर्णा सेवा शिविर

IMG-20260808-WA0005

प्रदीप कुमार नायकस्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार

सावन का पवित्र महीना आते ही सीमांचल की धरती “बोल बम” के नारों से गूंज उठती है। नेपाल से गंगाजल लेकर निकले हजारों कांवरियों के चरण जयनगर की गलियों से होकर गुजरते हैं। इस कठिन यात्रा में भूख-प्यास और थकान सबसे बड़ी बाधा बनती है। इसी बाधा को दूर करने के लिए माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर ने बीड़ा उठाया है।

हर साल की भांति इस साल भी पूरे पूर्ण श्रावण मास में निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समिति के पोस्टर के अनुसार इस बार सेवा सिर्फ 1-2 दिन की नहीं, बल्कि पूरे महीने चलेगी। क्या-क्या मिलेगा शिविर में?

ग्लूकोज पानी, ठंडा पानी, मिनरल वाटर, शिकंजी, गर्म पानी, लेमन टी, चाय, सत्तू, फल, ड्राईफ्रूट, मैंगो जूस, दवा, लस्सी और खीर। मतलब सुबह से रात तक जो भी बाबा का भक्त आएगा, उसे मान-सम्मान के साथ भोजन और जल मिलेगा।

15 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक 48 घंटे अनवरत विशेष लंगर भी लगाया जाएगा। उस दिन सेवा और भी बड़े स्तर पर होगी। आप सभी शिवभक्त सादर आमंत्रित हैं।

इस पुण्य कार्य में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच और माँ अन्नपूर्णा स्वयं सेवक, जयनगर के सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। कोई सब्जी काट रहा है, कोई प्रसाद परोस रहा है, कोई दवा दे रहा है। यही तो सनातन की शक्ति है। समस्त श्रद्धालु भक्तों का श्रावणी महोत्सव में हार्दिक अभिनन्दन है। सहयोग की अपील इस सेवा को सफल बनाने के लिए हम सभी शिवभक्तों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। तन, मन और धन से जुड़कर आप भी इस पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।भंडारे हेतु सहयोग:PhonePe / GooglePay / Paytm UPI: 9939040200 आपके 10 रुपये से भी किसी कांवरिया को ठंडा पानी मिल सकता है। आपका सहयोग सीधे अन्नपूर्णा मां की सेवा में लगेगा।स्थान जयनगर निवेदक माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर जय मां अन्नपूर्णा नमः शिवाय हर हर महादेव

About The Author