कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

IMG-20260807-WA0073

दतिया में लगातार बारिश के बाद जलभराव की समस्या को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर एसडीएम सोनाली राजपूत ने लाला का ताल, रिछरा फाटक, किला चौक और अमन कॉलोनी सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था तत्काल एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, सीएमओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author