551 दीपकों से मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प दिवस

IMG-20260809-WA0037

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। हिंदू जागरण मंच शाहपुरा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा।

कार्यक्रम 11 अगस्त, मंगलवार को कलिंजरी गेट, शाहपुरा में आयोजित होगा।कार्यक्रम में 551 दीपक प्रज्वलित कर अखंड भारत के प्रति संकल्प व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुभाष बाहेती, भीलवाड़ा होंगे।

आयोजन में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं सहित शहर के लोगों के शामिल होने की संभावना है।हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक हनुमान धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता

, अखंडता और राष्ट्रभावना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। मंच की ओर से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गई है।

About The Author