नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

IMG-20260809-WA0038

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेश खटीक।

शाहपुरा/ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शाहपुरा की

संगीता दीदी ने विद्यालय के भैया-बहनों को नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन को स्वस्थ, संस्कारित एवं सकारात्मक बनाने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य राजेश कुमार धाकड़, वरिष्ठ अध्यापिका मंजू सेन ने संगीता दीदी व राहुल भैया का ऊपर्णा पहना कर अभिनंदन किया ।

संगीता दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसके मन, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है, इसलिए युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, संस्कार, सेवा, खेल एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि नशे की शुरुआत अक्सर छोटी आदत से होती है,

लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों और परिवारजनों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा करेंगे नहीं, नशा नहीं करने देंगे और समाज को भी नशामुक्त बनाने का प्रयास करेंगे का संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य राजेश धाकड़ ने आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे इस संदेश को अपने घर और समाज तक पहुँचाकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमावत ने किया ।

,

,

About The Author