राजेन्द्र खत्री साहिल बने जिला कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव l

IMG-20260811-WA0009

राजगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रियवृत सिंह जी खींची के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अवनीश भार्गव जी के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इंजीनियर श्री भूपेन्द्र सिंह जी ठाकुर ने संगठन का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की

है।संगठन द्वारा श्री राजेन्द्र खत्री साहिल, ब्यावरा को कांग्रेस सेवादल राजगढ़ में जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर श्री राजेन्द्र खत्री साहिल ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,

उसका वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रियवृत सिंह जी खींची, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री अवनीश भार्गव जी एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इंजीनियर श्री भूपेन्द्र सिंह जी ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author