राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य योजना एवं यूजर मैन्युअल
2026 का उप मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च शिक्षा द्वारा विमोचनराजस्थान यूथ पॉलिसी सहित अनेक नवाचारों को किया गया शामिल
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/राज्य संपर्क अधिकारी शिक्षा ग्रुप-4 (अ) शासन सचिवालय द्वारा राज्य स्तरीय कमेटी के सुझावों को शामिल करते हुए वर्ष 2026- 27 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य योजना एवं यूजर मैन्युअल कैलेंडर बनाया गया है। इसका विमोचन माननीय उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री कुलदीप रांका द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर, ओएसडी उच्च शिक्षा प्रो. केशव शर्मा, संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा प्रो. मुकेश कुमार शर्मा, राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र गुप्ता, राज्य समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. के.के. कुमावत, जिला समन्वयक जयपुर डॉ. गोविंद शरण शर्मा, युवा अधिकारी करिश्मा टांक, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक चूलेट, डॉ. आंचल पुरी, सांख्यिकी अधिकारी दिनेश गुप्ता, मोहित शर्मा, स्वयंसेवक अभिषेक साहू आदि इस
अवसर पर उपस्थित रहे। राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य योजना युवा शक्ति को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। विभिन्न कार्यक्रमों जैसे शॉर्ट फिल्म, डॉक्युमेंट्री, सेल्फी विद द ट्री,जन्म दिवस पर पौधारोपण, साइकिल रन, स्लोगन लेखन आदि को शामिल किया गया है। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा जारी यूथ पॉलिसी-2026 के अंतर्गत विभिन्न खेलों से जुड़े हुए स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्टेट स्पोर्ट्स
वालंटियर कॉपर्स का गठन, नशा मुक्ति कार्यक्रम, व्यावसायिक उद्यमिता व स्टार्टअप आधारित कार्यक्रम आदि का समावेश भी किया गया है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से चलाया जाए जा रहे कार्यक्रमों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए द्वितीय
एकदिवसीय शिविर नशा मुक्ति विषय पर आयोजित करने का उल्लेख भी किया गया है। इसी प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन इस वर्ष प्राथमिकता में रहेगा।सात दिवसीय विशेष शिविर में राजस्थान को लेकर विशेष फोकस-सात दिवसीय
विशेष शिविर का विषय ” राजस्थान को जानो-हमारे पांच गौरव” रखा गया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक जिले के स्वयंसेवकों को अपने जिले के विशिष्ट उत्पाद, वनस्पति, खानपान व वेशभूषा, शिल्प कला, नृत्य -संगीत, सांस्कृतिक रैली आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कैंप के दौरान मोटे अनाज का प्रयोग किए जाने तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय शिल्प कला के प्रतीक चिन्ह दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इन नवाचारों को किया शामिल-मेरा संस्थान मेरा स्वाभिमान,माय भारत पोर्टल पर पंजीयन,वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर, अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी), युवा आपदा मित्र योजना के तहत 2350 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण,इनक्यूबेशन केन्द्रों की विजिट, स्वयंसेवकों द्वारा तैयार सामग्री का स्टॉल लगाया जाना,मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी पर संगोष्ठी, कैंपस प्लास्टिक एकत्रीकरण कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत बोहाग बिहू कार्यक्रम, स्थानीय
सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण जैसे नवाचारों को भी शामिल किया गया है।पहली बार कार्य योजना के साथ-साथ यूजर मैन्युअल भी बनाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े हुए कार्यक्रम अधिकारियों के लिए राजस्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थिति, विस्तार,उद्देश्य, लक्ष्य,संगठनात्मक संरचना, लक्ष्य गीत, हर माह की जाने वाली गतिविधियां एवं समय अवधि, आवश्यक दिशा निर्देश, लेखा संबंधी
जानकारी, सोशल मीडिया हैंडल पर रजिस्ट्रेशन, कार्यक्रम संबंधी जानकारी आदि इस पुस्तक में दी गई है। जिला समन्वयक धर्मनारायण वैष्णव ने बताया कि इस कार्य योजना एवं यूजर मैन्युअल के माध्यम से जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा सकेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े हुए कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने इस पुस्तिका के प्रकाशन पर हर्ष व्यक्त किया है।