एमएम(डीयू) और अल्ट्राटेक सीमेंट ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

IMG-20260813-WA0012

मुलाना एमएम(डीयू) और अल्ट्राटेक सीमेंट ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापनामुलाना, 12 अगस्त 2026: महार्षि मारकंडेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना के एम.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल

इंजीनियरिंग विभाग ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के सहयोग से 12 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा विद्यार्थियों को आधुनिक निर्माण तकनीकों, नवीन कार्यप्रणालियों और निर्माण क्षेत्र की उभरती

औद्योगिक आवश्यकताओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ, जिसने ज्ञान-विनिमय, कौशल विकास और अनुभवात्मक शिक्षा पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक–औद्योगिक साझेदारी की शुरुआत को चिह्नित किया।इस अवसर पर डॉ. एच. के. शर्मा, कुलपति, एमएम(डीयू), मुलाना; डॉ. सुमित मित्तल, रजिस्ट्रार, एमएम(डीयू); एर. विशाल

कुलकर्णी, जोनल हेड–टेक्निकल, नॉर्थ ए, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड; तथा श्री अतुल खन्ना, हेड–सेल्स, बिल्डिंग प्रोडक्ट्स डिवीजन, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।एमएम(डीयू) की ओर से उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. एन. के. बत्रा, डीन एकेडमिक्स; डॉ. विपुल विकेरिया, डायरेक्टर, इंजीनियरिंग; डॉ. विशाल भारती,

प्रिंसिपल, एम.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज; तथा डॉ. वनिता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग विभाग शामिल रहे।कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण एमएम(डीयू) और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर रहा। इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा, उद्योग exposure, ज्ञान-विनिमय, कौशल संवर्धन एवं व्यावसायिक विकास के क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है। इस साझेदारी के अंतर्गत

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा एमएम(डीयू) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है, जहां विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक निर्माण तकनीकों, नवीन निर्माण सामग्री, प्रक्रियाओं तथा उद्योग-केंद्रित शिक्षण का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट के रीजनल हेड एर. अमन सहगल ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की

परिकल्पना एवं महत्त्व के बारे में उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी। उन्होंने शैक्षणिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक कार्यप्रणालियों से जोड़ने तथा सक्षम, कुशल एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नवनिर्मित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लेकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने अत्याधुनिक निर्माण तकनीकों, नवीन भवन निर्माण सामग्री, आधुनिक निर्माण विधियों तथा उभरती तकनीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने के इस अवसर का स्वागत किया। यह सेंटर अनुभवात्मक शिक्षा तथा शिक्षण संस्थान और उद्योग विशेषज्ञों के बीच नियमित संवाद के लिए एक

महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा।कार्यक्रम के दौरान “निर्माण प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया। व्याख्यान में निर्माण क्षेत्र में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों, आधुनिक निर्माण सामग्रियों, उन्नत निर्माण तकनीकों तथा तकनीकी नवाचारों से संबंधित महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारियाँ साझा की गईं।सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना एमएम(डीयू) द्वारा उद्योग के साथ साझेदारी को मजबूत करने,

अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को निर्माण उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप ज्ञान एवं कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पहल विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका

निभाएगी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस प्रकार कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन एमएम(डीयू) और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के बीच एक सुदृढ़ एवं दीर्घकालिक शैक्षणिक–औद्योगिक साझेदारी की आशाजनक शुरुआत के रूप में हुआ।

About The Author