पचोर नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों में दिखा उत्साह
पचोर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पचोर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।इस दौरान मंत्री गौतम टेटवाल ने भी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
मंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। बच्चों और नागरिकों ने उत्साह के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। यात्रा ने नगरवासियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और
मजबूत किया। इस तिरंगा यात्रा रैली में नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोंडीया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास दीक्षित, पचोर तहसीलदार अख़लेश मालवीय, थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया, CMO दीपक रानवै बड़ी संख्या में बच्चें, स्कूल स्टाफ गण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आम जन मौजूद रहे l