माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने हजारों बोलबम काँवरियों को कराया मुफ्त भंडारा लगातार दूसरे दिन भी जारी है
अन्नदान, आज रात 2 बजे तक फिर होगी सेवा
प्रदीप कुमार नायक _ स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार
जयनगर,( मधुबनी ) श्रावण मास में मिथिला के प्रसिद्ध बाबा कपलेश्वर स्थान जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है।
संस्था द्वारा पटना गद्दी रोड स्थित माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में पिछले 2 दिनों से हजारों बोलबम काँवरियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के अनुसार यह भंडारा प्रतिदिन संध्या 5 बजे से शुरू होकर रात्रि 2 बजे तक लगातार चल रहा है। कल भी हजारों काँवरियों ने भोजन ग्रहण किया और आज भी संध्या 5 बजे से रात्रि 2 बजे तक भंडारा जारी रहेगा l इस दौरान दूर-दराज से पैदल आ रहे काँवरियों के लिए गर्म-गर्म भोजन, शुद्ध पेयजल और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।
माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, महिला मंच और रक्त रक्षक के सभी सदस्य दोनों दिन रात 2 बजे तक सेवा में जुटे हैं। कतारबद्ध होकर आए काँवरियों को पंक्ति में बैठाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराया जा रहा है। यहाँ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। सबके लिए एक जैसी थाली और एक जैसा सम्मान।
इस पुण्य कार्य में डॉ. सुनील कुमार राउत, प्रवीर महासेठ, उपेंद्र नायक, राजेश गुप्ता, प्रदीप नायक, सुमित राउत, संतोष कुमार सहित समिति के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हैं और स्वयं परोस कर सेवा कर रहे हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “बाबा के भक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य है। आज रात 2 बजे तक भी सभी काँवरियों से आग्रह है कि वे आकर प्रसाद ग्रहण करें। आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि “सेवा वही है जो बिना स्वार्थ और बिना प्रचार के की जाए। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने यह साबित कर दिया कि असली सेवा का मतलब भूखे को भोजन देना हैं l सूचना :- माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर बोलबम काँवरियों के लिए विशाल भंडाराआज भी जारी है | समय: शाम 5 बजे से रात्रि 2 बजे तकस्थान: माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, पटना गद्दी रोड, जयनगर सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं | भोजन + पानी + विश्राम की मुफ्त व्यवस्था l बोल बम