माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वाँ स्वतंत्रता
दिवस समारोह, कई देशभक्त रहे मौजूद
प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार
मधुबनी जिले के जयनगर की सामाजिक संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर नगर के पटना गद्दी रोड इस्तिथ माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में आयोजित कार्यक्रम मे नगर के कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।मौके पर उपस्तिथ लोगों ने कहा कि आज का
दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने बड़ी कुर्बानियां देकर भारत माता की बेड़ियां काटी। आज हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए एक नए भारत के निर्माण का प्रण लेते हैं। हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों का कर्ज चुकाना है, जिन्होंने भारत को आजाद कराने का सपना देखा और
जिन्होंने खुद के प्राण न्यौछावर कर दिए, ताकि हम एक स्वतंत्र भारत में सांस ले सकें। इस मौके पर माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच एवं माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक के सभी सदस्य मौजूद रहे।वहीं, झंडोतोलन संस्था के सदस्य ई. आंनद कुमार ने किया।झंडोतोलन के बाद राष्ट्रीय गीत गाया गया एवं देशभक्ति के नारे लगाए गए।इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार राउत, प्रवीर महासेठ, उपेंद्र नायक
राजेश गुप्ता, परमानन्द ठाकुर, गणेश काँस्यकार, राजेश गुप्ता, सुनील यादव, प्रदीप नायक, कामिनी साह, मुन्नी देवी, सरिता कुमारी, नीलेश सिंह, सुधीर खरगा, सूर्यनाथ महासेठ, मनीष कारक, शम्भू प्रसाद, नवीन साह, विवेक सूरी, सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, प्रथम कुमार, मिथिलेश साह, हर्षवर्धन, सुनील कर्ण, तिवारी जी, संतोष शर्मा, अमित कुमार राउत, सुमित कुमार राउत, एवं नगर के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी एवं महिलाएं एवं अन्य कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।