सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
आज दिनांक 15/08/2026 को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ दतिया में 80 वां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ पंचम सिंह जी कौरव एवं विद्यालय के प्राचार्य कपिल जी तांबे द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्टगान के साथ किया गया एवं भैया बहनों द्वारा दी गई घोष की प्रस्तुति भी मनमोहक रही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केदार सिंह जी गुर्जर (जिला संघसरचालक) पंचम सिंह जी कौरव
(अध्यक्ष केशव बाल विकास समिति भरतगढ़) कपिल जी तांबे (प्राचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर भरतगढ़) एवं विद्यालय के प्रधानमंत्री भैया सुमित कुशवाहा एवं कन्या भारती की बहन रितिका राजा चौहान मंचासीन रहे। अतिथियों का परिचय विद्यालय के यशस्वी प्राचार्य कपिल जी तांबे द्वारा कराया गया अतिथियों का स्वागत विद्यालय के किशोर भारती के प्रधानमंत्री भैया सुमित कुशवाहा एवं बहन रितिका राजा चौहान द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि केदार सिंह जी गुर्जर द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि हमें अपने इतिहास को याद करते रहना चाहिए स्वतंत्रता मिली है अर्थात परतंत्रता भी थी हमारी वैचारिक निष्क्रियता के कारण हम परतंत्र हुए अतः हमें प्रयास करना चाहिए कि फिर से वह उसे स्थिति उत्पन्न ना हो भारत शुरू से ही विश्व गुरु रहा है उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम सभी जगह भारत का नाम रहा है।
अंग्रेज आए और हमारे गौरव को उन्होंने भुलाया जब हम अपना गौरव खो देते हैं तो हम अपना सब कुछ खो देते हैं अतः हमेशा हमें सत्य पर चलते रहना चाहिए और जो लोग सत्य पर चलते हैं वह निर्भीक होते हैं अतः पुनः हमें इस देश को विश्व गुरु बनाना है । हम सब की जिम्मेदारी है कि हमें जीवन में तीन काम करना चाहिए पहले हमको पर्यावरण का संरक्षण करना है एवं वृक्षों को बनाए रखें,पानी का उपयोग कम करना है एवं पानी का संचय करें और तीसरा
हमको अत्यधिक से अत्यधिक पेड़ लगाने चाहिए तथा पेड़ लगाने के लिए अवसरों को ढूंढना चाहिए जैसे कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पेड़ लगाए, जन्मदिन पर पेड़ लगाए तथा हमें पॉलिथीन हटाओ, पेड़ लगाओ, पानी बचाओ इन तीनों चीजों का पालन अपने जीवन में करना चाहिए अगर हमको भारत को बड़ा बनाना है तो इसके लिए हमें अपने घर में हमेशा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के साथ-साथ हमेशा स्वदेशी जीवन शैली को अपनाए रखना चाहिए जिससे हमारे भारत देश का आर्थिक विकास हो सके तथा हमें नागरिक अनुशासन का पालन करना चाहिए, राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए।
रंगमंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत भैया बहिनों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिन्होंने उपस्थित अतिथियों अभिभावकों एवं भैया बहिनों का मन मोह लिया। जिसमें सामूहिक गीत में बहन निशि पाठक, खुशी यादव, नैंसी कुशवाहा एवं एकल गीत भैया शिवम कुशवाहा तथा भैया शिवोहम शर्मा ऊर्जावान भाषण प्रस्तुत किया गया एवं बहन कनिष्क कुशवाहा द्वारा भी देश भक्ति भाषण प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन बहन अनुराधा पटवा एवं विद्यालय के इकाई प्रमुख
जगदीश जी कुशवाह द्वारा किया गया और अंत में श्री कपिल जी तांबे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचम सिंह जी कौरव द्वारा की गई इस 80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त विधालय परिवार उपस्थित रहा।