आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में छात्राओं को एफएसटीपी के फायदों व हाथ धोने के स्टेप की जानकारी दी

IMG-20260819-WA0021

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो की जानकारी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा बस्ती मेंकैप इकाई के सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर स्पॉट अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने विधार्थियो को बताया की साफ सफाई, स्वच्छ का पूरा ध्यान रखे

जिससे मच्छर ,मक्खी न हो और बड़ी बीमारियों जैसे डेंगू ,मलेरिया से बचाव हो जाये। अतः मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके इसका ध्यान रखे। इस विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम में छात्राओं को बताया कि आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल-जल को टैंकों में भरकर जाजपुर रोड पर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा और वानिकी, पेड़ो में उपयोग लिया जाएगा, इसेन निस्तारण के समय जो गंदगी

होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छ रहेगा साथ ही छात्रों को हैंड वॉशिंग के 10 स्टेप के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुनील दत शर्मा वे विद्यालय के अध्यापक का सहयोग रहा इस गतिविधिमें छात्र छात्रा ने भाग लिया।

About The Author