13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, धमकी देकर बनाया था शिकार

IMG-20260821-WA0007

दतिया। बड़ौनी थाना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले 22 वर्षीय आरोपी संदीप रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने 12 अगस्त को खेत से घर लौट रही बालिका को रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

About The Author