अखिल गोंडवाना महासभा की ब्लॉक स्तरीय बैठक में जिला कार्यकारिणी को लेकर मंथन

IMG-20260823-WA0004

जीरापुर | राजगढ़आज ग्राम काशीखेड़ी, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़ में अखिल गोंडवाना महासभा की ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर विशेष रूप से मंथन किया गया।बैठक के दौरान जिला

संरक्षक, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारी अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ। चर्चा के बाद कुछ नामों पर सहमति बनी, हालांकि पदों को लेकर अंतिम निर्णय संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा।बैठक में जिन नामों पर सहमति बनने की बात सामने आई,

उनमें राहुल भिलाला, सिमलीकला को ब्लॉक अध्यक्ष जीरापुर, अर्जुन भिलाला, दुआखेड़ी को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, पप्पू भिलाला, काशीखेड़ी को जिला उपाध्यक्ष, समंदर सिंह भिलाला को जिला अध्यक्ष तथा देवेंद्र सिंह भिलाला को जिला संरक्षक बनाए जाने पर चर्चा एवं सहमति बनी।हालांकि बैठक में स्पष्ट किया गया कि ये नाम अभी प्रस्तावित/

सहमति के नाम हैं और किस व्यक्ति को कौन-सा पद दिया जाएगा, इसका अंतिम फैसला संगठन के सक्षम नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, समाज को एकजुट करने और आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

अब सभी की नजरें अखिल गोंडवाना महासभा के अंतिम संगठनात्मक निर्णय पर टिकी हैं कि जिला कार्यकारिणी में किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।मीटिंग में उपस्थित सदस्य इस प्रकार है कमल सिंह भिलाला, अर्जुन भिलाला, रोहित भिलाला, भोन सिंह भिलाला, अर्जुन भिलाला, हेमराज भिलाला, चंद्र सिंह, भैरू सिंह, समुन्दर सिंह, राहुल भिलाला, गोपीलाल भिलाला, जगदीश भिलाला, देवेंद्र सिंह भिलाला आदि समाज जन उपस्थित रहे

About The Author