देवेंद्र सिंह भिलाला बने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद के राजगढ़ जिला अध्यक्ष

IMG-20260829-WA0026

राजगढ़।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं विशेष योगदान को देखते हुए देवेंद्र सिंह भिलाला को मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।परिषद की प्रदेश कोर कमेटी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह भट्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में देवेंद्र सिंह भिलाला को

राजगढ़ जिला अध्यक्ष, मध्यप्रदेश के पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है। नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि वे संगठन के उद्देश्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।देवेंद्र सिंह भिलाला पूर्व से अनुसूचित जनजाति कांग्रेस राजगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं भील-भिलाला समाज पचोर के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया, संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल जी वासनिक, राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं विधायक जिगनेश मेवाणी सहित परिषद के पदाधिकारियों के नाम अंकित हैं।

देवेंद्र सिंह भिलाला ने नई जिम्मेदारी के लिए परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक हित में कार्य करने की बात कही।

About The Author